रोहिणी हत्याकांड: भांजी ने 80 लाख के सोने के लालच में रची साजिश, प्रेमी समेत 4 गिरफ्तार....!
दिल्ली के #रोहिणी सेक्टर-3 में 60 वर्षीय राकेश खन्ना की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक इस वारदात की मास्टरमाइंड उनकी भांजी सिमरन निकली, जिसने 80 लाख रुपये के सोने की लालच में पूरी साजिश रची। सिमरन ने अपनी मौसी और परिवार के अन्य सदस्यों को मेला दिखाने के बहाने घर से बाहर भेजा और सेंट्रल लॉक खोल दिया। इसके बाद उसके जिम मालिक प्रेमी हिमांशु के साथ मिलकर चिराग और पारस घर में घुसे, जहां उन्होंने राकेश खन्ना की हत्या कर दी। आरोपी सोना तलाशते रहे, लेकिन उन्हें केवल करीब 1.5 लाख रुपये की ज्वेलरी मिली। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की जांच जारी है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली
रोहिणी हत्याकांड: भांजी ने 80 लाख के सोने के लालच में रची साजिश, प्रेमी समेत 4 गिरफ्तार....!
Genral
02/09/2026 06:19 AM 150
X