रूप नगर पुलिस ने कारों के शीशे तोड़कर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार....!
दिल्ली के रूप नगर थाना पुलिस ने कारों के शीशे तोड़कर कीमती सामान चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुणशेखर (42) और गोकुल एम (27), निवासी तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 4 लैपटॉप, 3 लैपटॉप चार्जर और एक सैमसंग मोबाइल फोन बरामद किया है। जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य ट्रेन से दिल्ली आते, दिन में वारदात करते और फिर वापस अपने राज्य लौट जाते थे। वे आपस में संपर्क के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी नहीं करते थे। इस कार्रवाई से रूप नगर, अशोक विहार और गोविंदपुरी के कुल 4 चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। इस सफलता में SI हर्षित अपूर्वा, SI विनोद वालिया, HC ललित कुमार, Ct. रविंदर जांगड़ा, Ct. अत्तर सिंह गुर्जर और Ct. गौतम भाटी की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस गिरोह के फरार सरगना दीपक उर्फ कार्तिक समेत अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली