INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

अखिलेश यादव की रिहाई की मांग को लेकर बिसौली में सपाइयों का धरना

अखिलेश यादव की रिहाई की मांग को लेकर बिसौली में सपाइयों का धरना
बिसौली, बदायूं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की सूचना के बाद बिसौली में पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। जिला लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष कुंवर सोमेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग की। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने “अखिलेश यादव जिंदाबाद” सहित कई नारे लगाए। इस दौरान “एक कचौड़ी, दो समोसा, ज्ञानेश कुमार का क्या भरोसा” का नारा भी लगाया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष को तत्काल रिहा किया जाए, अन्यथा वे आंदोलन को और तेज करेंगे। पदाधिकारियों ने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के समर्थन में मजबूती से खड़े हैं।

रिपोर्टर एके सोनी  
सहयोगी ताहिर हुसैन बदायूं