सबलपुर बीतरा विकास मंच ने बच्ची के इलाज के लिए दी ₹5,100 की आर्थिक सहायता
नजीबाबाद (बिजनौर)। सामाजिक सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए सबलपुर बीतरा विकास मंच की ओर से सौफतपुर निवासी सना, पुत्री श्री इरशाद, के इलाज के लिए ₹5,100 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मंच का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और कठिन समय में उनके साथ खड़े रहना है। इसी उद्देश्य के तहत मंच ने बच्ची के इलाज में सहयोग के लिए यह राशि प्रदान की। मंच का मानना है कि समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करना बेहद जरूरी है। सबलपुर बीतरा विकास मंच ने सना के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि मंच भविष्य में भी यथासंभव जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए प्रयासरत रहेगा।
संदेश: हमारा गाँव – हमारी जिम्मेदारी। मानवता, सहयोग, सेवा और विकास ही मंच का संकल्प है।
रिपोर्टर: लव कुमार