INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

सबलपुर बीतरा विकास मंच का एक माह पूरा, अब पेंशन और स्वच्छता व्यवस्था पर रहेगा फोकस

सबलपुर बीतरा विकास मंच का एक माह पूरा, अब पेंशन और स्वच्छता व्यवस्था पर रहेगा फोकस

15/09/2026 सबलपुर बीतरा।
गांव के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर गठित सबलपुर बीतरा विकास मंच ने 15 अगस्त 2026 को स्थापना के बाद अपना पहला माह पूरा कर लिया है। एक माह के दौरान मंच द्वारा गांव की समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान की दिशा में प्रयास शुरू किए गए हैं। मंच की ओर से अब तक गांव में स्ट्रीट लाइट की सुविधा के लिए ग्राम प्रधान जी से संवाद एवं लगातार प्रयास, सार्वजनिक स्थानों की सफाई में सहयोग तथा गांव के मकानों का सर्वे किया गया है। मकानों के सर्वे का उद्देश्य पात्र परिवारों की पहचान कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में आवश्यक जानकारी जुटाना है। मंच के सदस्यों के अनुसार अब आगामी चरण में पात्र बुजुर्गों को बुजुर्ग पेंशन,पात्र दिव्यांगजनों को दिव्यांग पेंशन तथा पात्र विधवा महिलाओं को विधवा पेंशन से जोड़ने में सहयोग करने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही गांव में कूड़े की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए छोटी बैटरी चालित कूड़ा गाड़ी (मेट्रो) की व्यवस्था कराने की दिशा में भी प्रयास किया जाएगा। सबलपुर बीतरा विकास मंच का कहना है कि गांव के विकास के लिए छोटे-छोटे प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा और ग्रामवासियों के सहयोग से स्वच्छ, जागरूक, सुरक्षित एवं बेहतर गांव बनाने की दिशा में काम जारी रहेगा।

रिपोर्ट - लव कुमार