INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

सबलपुर बीतरा के सादाब ने जन्मदिन पर किया 6वीं बार रक्तदान, समाज के लिए बने प्रेरणा

सबलपुर बीतरा के सादाब ने जन्मदिन पर किया 6वीं बार रक्तदान, समाज के लिए बने प्रेरणा

नजीबाबाद (बिजनौर) :– नांगल थाना क्षेत्र के ग्राम सबलपुर बीतरा के युवा सादाब पुत्र नसरुद्दीन ने अपने जन्मदिन को खास बनाते हुए छठी बार रक्तदान किया और समाज के लिए प्रेरक उदाहरण पेश किया। सादाब का कहना है कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने इसके लाभ भी बताए: शरीर में नए रक्त कोशिकाओं का निर्माण हृदय रोग और रक्त मोटेपन का खतरा कम करना रक्त परिसंचरण बेहतर बनाना समाज सेवा का अवसर और मानसिक संतोष सादाब ने लोगों से अपील की कि वे भी आगे आएं और रक्तदान कर समाज सेवा में योगदान दें। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने उनकी पहल की सराहना की और इसे युवाओं के लिए प्रेरणा बताया। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि अधिक लोग इस तरह आगे आएं, तो किसी भी मरीज को रक्त की कमी के कारण परेशान नहीं होना पड़ेगा।

दिल्ली क्राइम ने भी सादाब की इस पहल की सराहना की है और इसे युवाओं के लिए प्रेरक उदाहरण बताया है।

रिपोर्टर- लव कुमार