जनपद मुजफ्फरनगर महावीर चौक स्थित कार्यालय पर समाजवादी पार्टी ने मनाई मान्यवर कांशीराम जयंती
समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर द्वारा समाजवादी पार्टी कार्यालय पर वंचितों शोषितों की मजबूत आवाज मान्यवर काशीराम की जयंती समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी के नेतृत्व में मनाई गई।
सपा कार्यालय पर मान्यवर काशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा व महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबीने कहा कि वंचितो शोषितो तथा भेदभाव से उत्पीड़ित लोगों के लिए काशीराम जी द्वारा उनकी आवाज उठाकर उनको सुरक्षा सम्मान तथा अधिकार दिलाने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी की नीतियां भी यही है की सभी को समान अधिकार तथा राजनीतिक भागीदारी मिले इसलिए समाजवादी पार्टी मान्यवर काशीराम के विचारों तथा संघर्ष को अपनाकर लगातार पीडीए अभियान के जरिए लगातार संघर्ष कर रही है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन राष्ट्रीय सचिव समाजवादी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर वहिनी बसंत धारिया, पवन पाल जिला सचिव समाजवादी पार्टी , समाजवादी मजदूर सभा प्रदेश सचिव हनीफ इदरीसी, सपा जिला सचिव राव नफीस,जिलाध्यक्ष समाजवादी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर वहिनी नेपाल सिंह एडवोकेट, जॉनी कुमार, अमित अरोड़ा जॉनी, दुर्गेश पाल, दीपक पाल सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
*रिपोर्टर सत्येंद्र सैनी*