INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

संस्कार भारती महानगर रुड़की इकाई द्वारा "विराट श्री राम कवि सम्मेलन" का आयोजन किया गया।

संस्कार भारती महानगर रुड़की इकाई द्वारा "विराट श्री राम कवि सम्मेलन" का आयोजन किया गया।

 

हरिद्वार। संस्कार भारती रुड़की महानगर इकाई के तत्वाधान में आज 21 जनवरी दिन रविवार को भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व एक विराट श्री राम कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सभी कवियों ने भगवान राम के श्री चरणों में काव्यहुती अर्पित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों डॉ मधुरका सक्सेना, दीपक गुलाटी, श्री आदेश सैनी, किसलय क्रांतिकारी मनीष श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित करके किया।

योगी मंगलनाथ सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

मनीष श्रीवास्तव ने अपनी कविता पढ़ते हुए कहा कि "द्वापर में भी त्रेता में भी सतयुग में भी राम रे, कलयुग के हर जीव जीव में बसे अपने राम रे।

कवि किसलय क्रांतिकारी जी ने कहा आस प्रभु राम की स्वास प्रभु राम की,

भक्ति में है शक्ति भगवान श्रीराम की।

लोक परलोक यही,यही मोक्ष धाम है,

हर पल बोलिए जय श्रीराम की।

वरिष्ठ कवि सुबोध पुंडीर, डॉक्टर अनिल शर्मा, किसलय क्रांतिकारी राजेंद्र सैनी, रामवीर सिंह राहगीर, पंकज त्यागी, सौ सिंह सैनी, मनीष श्रीवास्तव रामकुमार राम और तेज सिंह ने अपनी कविताएं पढ़ी।

इसके अलावा बाल कवियों ने भी भगवान राम के श्री चरणों में अपनी कविता पाठ अर्पित की।

कार्यक्रम में संस्कार भारती रुड़की महानगर इकाई के नगर अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव जी, महामंत्री विनय सैनी जी सह महामंत्री आशीष सैनी राष्ट्रवादी, जिला महामंत्री समय सिंह सैनी जी, साक्षी त्यागी जी मनीषा सिंघल जी और सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।