INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

वजीराबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, 2021 के मर्डर केस के आरोपी रवि की हत्या...!

वजीराबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, 2021 के मर्डर केस के आरोपी रवि की हत्या...!
वजीराबाद 
के संगम विहार गली नंबर-14, डिवाइन अस्पताल के पास देर रात करीब 11 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई।यहां रवि नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, रवि वर्ष 2021 में नेताजी सुभाष प्लेस थाना क्षेत्र में दर्ज एक मर्डर केस का आरोपी था और अक्टूबर 2026 में ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। DCP NORTH DISTRICT ना कहा की बताया जा रहा है कि वारदात के समय रवि अपने परिचितों के साथ शराब पी रहा था। आरोप है कि पुरानी रंजिश और बदले की नीयत से वजीरपुर निवासी कमल गोस्वामी कार से उतरा और रवि पर पिस्टल से कई गोलियां चला दीं। दिल्ली पुलिस  ने बताया की अस्पताल में इलाज के दौरान रवि ने दम तोड़ दिया। स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य शूटर कमल गोस्वामी और उसके साथी मोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सफेद स्विफ्ट कार और पिस्टल बरामद की है।
संवाददाता सुहैल अहमद