INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

डॉक्टर पर रिश्वत लेने और इलाज बिगाड़ने का गंभीर आरोप

डॉक्टर पर रिश्वत लेने और इलाज बिगाड़ने का गंभीर आरोप

मेरठ: जनपद के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के अंतर्गत माधवपुरम सेक्टर 3 से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित महिला के पति दिलशाद का आरोप है कि एक स्थानीय डॉक्टर ने इलाज के नाम पर उनसे 7 हजार रुपए की रिश्वत ऐंठ ली। आरोप है कि मोटी रकम लेने के बावजूद डॉक्टर ने महिला का इलाज पूरी तरह बिगाड़ दिया, जिससे उनकी शारीरिक स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है। पीड़ित परिवार ने डॉक्टर पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने के साथ-साथ दुर्व्यवहार करने के भी तीखे आरोप लगाए हैं। इस घटना को लेकर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम जनता में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। मामले की सूचना मिलते ही सामाजिक संगठन की प्रतिनिधि सिमरन मनीष गोस्वामी तुरंत पीड़ित परिवार के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से बात कर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। थाने पर मौजूद लोगों ने स्पष्ट और कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी डॉक्टर के खिलाफ तत्काल और उचित दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो वे शांत नहीं बैठेंगे। उन्होंने प्रशासन को दोटूक कहा है कि न्याय न मिलने की स्थिति में वे जनता के साथ मिलकर हजारों की संख्या में थाने पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

रिपोर्ट: निखिल सैनी, सहयोगी बबलू कुरैशी (मेरठ)