INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

बदायूं में भीषण सड़क हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 6, डीएम-एसएसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा

बदायूं में भीषण सड़क हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 6,डीएम-एसएसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा

उझानी (बदायूं)। थाना उझानी क्षेत्र के ग्राम बुटला के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ट्रैक्टर और ई-रिक्शा (टिर्री) की आमने-सामने की टक्कर में हुआ। जानकारी के अनुसार दुर्घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 4 घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान एक महिला ने भी दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जिलाधिकारी श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संवाददाता : एके (पीयूष) सोनी, बदायूं।