शाहबाद डेयरी एनकाउंटर: हिमांशु भाऊ गैंग का शूटर गिरफ्तार, नाबालिग साथी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा...!
आउटर नॉर्थ दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में देर रात रोहिणी क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर स्कूटी सवार दो संदिग्ध शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों के पास से दो अवैध पिस्टल बरामद की गईं। गिरफ्तार आरोपियों में एक का संबंध कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग से बताया जा रहा है, जबकि दूसरा नाबालिग है। पुलिस के अनुसार, दोनों को रोहिणी सेक्टर-29 के पास खेड़ा खुर्द की ओर से आते समय दबोचा गया। प्रारंभिक जांच में दोनों का नाम पूठ खुर्द के चर्चित जोगिंदर डबास हत्याकांड में भी सामने आया है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि दोनों हालिया फायरिंग की घटनाओं और गैंग के अन्य सदस्यों से किस तरह जुड़े हुए हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए आगे की जांच कर रही है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली 

