INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

मुजफ्फरनगर: शाहपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 6 अंतरजनपदीय शातिर चोर किए गिरफ्तार, दो बदमाश गोली लगने से घायल

मुजफ्फरनगर: शाहपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 6 अंतरजनपदीय शातिर चोर किए गिरफ्तार, दो बदमाश गोली लगने से घायल

मुजफ्फरनगर।
जनपद की थाना शाहपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छह अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार कर ग्राम हरसौली स्थित बैंक में हुई चोरी के प्रयास और विद्युत तार चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश अरविंद और पारुल गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है, जबकि चार अन्य अभियुक्तों को कॉम्बिंग के दौरान दबोच लिया गया। पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी में इस्तेमाल छोटा हाथी वाहन, चोरी किया गया करीब 9 कुंतल विद्युत तार, अवैध असलाह, कारतूस, चाकू और चोरी करने के उपकरण बरामद किए हैं। एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने प्रेसवार्ता कर बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण व सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में शाहपुर पुलिस टीम दिनकरपुर-काकड़ा मार्ग पर चेकिंग कर रही थी, तभी संदिग्ध वाहन सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने अदम्य साहस दिखाते हुए घेराबंदी कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है और उनके खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। —रिपोर्टर: निखिल सैनी