बदायूँ में पुलिस विभाग में फेरबदल, पांच निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के हुए तबादले
बदायूँ, संवाददाता। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानांतरण सूची के अनुसार निरीक्षक अश्वनी कुमार को पीआरओ कार्यालय से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज नियुक्त किया गया है। वहीं निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक मूसाझाग बनाया गया है। इसी क्रम में निरीक्षक जितेंद्र सिंह को अपराध शाखा से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक इस्लामनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक महेंद्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ में तैनात किया गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह को थानाध्यक्ष इस्लामनगर के पद से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष एएचटीयू नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इन स्थानांतरणों को जनपद में पुलिस प्रशासन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
एके (पीयूष) सोनी संवाददाता, बदायूँ