प्रेमी संग पति की हत्या करवाई ,रोने की एक्टिंग फेल पुलिस ने घटना के बाद सिर्फ़ 12 घंटे में फेरा उसपर पानी..!
गाजियाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र की वंदना विहार कॉलोनी में सिलाई कारीगर अंशुल (35) की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी निशा (30) और पप्पू उर्फ गंगा भगत (35) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच करीब दो साल से प्रेम संबंध थे और अंशुल को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई थी। मूलरूप से लखीमपुर खीरी निवासी अंशुल ने वर्ष 2015 में निशा से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि 10 अक्टूबर को पप्पू ने अंशुल को गोली मार दी। घटना के बाद निशा के रोने-धोने के व्यवहार और बयानों पर पुलिस को संदेह हुआ। अंशुल की बहन की शिकायत पर जांच आगे बढ़ी और पुलिस ने करीब 12 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी पप्पू की निशानदेही पर .315 बोर का तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस अधिकारी: एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य के मुताबिक, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली
प्रेमी संग पति की हत्या करवाई ...! रोने की एक्टिंग फेल पुलिस ने घटना के बाद सिर्फ़ 12 घंटे में फेरा उसपर पानी..!
Genral
13/10/2026 04:12 AM 184
X