INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

खतौली मदरसा संचालक मोहम्मद अखलाक ने दिल्ली क्राइम प्रेस की सदस्यता देते ही लिया समाज से बुराइयां खत्म कराने का संकल्प

सामाजिक सरोकारों को मिलेगी नई धार: दिल्ली क्राइम प्रेस से जुड़े मदरसा संचालक मोहम्मद अखलाक 

मुजफ्फरनगर ​खतौली में शिक्षा का नया कदम: मोहम्मद अखलाक बने दिल्ली क्राइम प्रेस के सदस्य, समाज सेवा का लिया संकल्प।
​खतौली क्षेत्र के प्रतिष्ठित मदरसा संचालक और समाजसेवी मोहम्मद अखलाक ने पत्रकारिता और सामाजिक संगठन के क्षेत्र में एक नया कदम बढ़ाया है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय संगठन 'दिल्ली क्राइम प्रेस' की सदस्यता ग्रहण की है , ​मोहम्मद अखलाक को संगठन की सदस्यता मिलने पर उनके शुभचिंतकों, स्थानीय निवासियों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी है। ​समाज सेवा और निष्पक्षता का संकल्प ​सदस्यता ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मोहम्मद अखलाक ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ समाज में जागरूकता फैलाना और पीड़ितों की आवाज उठाना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा दिल्ली क्राइम प्रेस जैसी प्रतिष्ठित संस्था से जुड़कर मुझे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर तरीके से निभाने का अवसर मिलेगा। हमारा प्रयास रहेगा कि हम समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाएं और दबे-कुचले वर्ग को न्याय दिलाने में मददगार बनें। मदरसा संचालक के इस नए कदम की सराहना करते हुए क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई दी है। लोगों का मानना है कि मोहम्मद अखलाक के इस संगठन से जुड़ने के बाद स्थानीय स्तर पर भ्रष्टाचार, अपराध और सामाजिक समस्याओं के खिलाफ आवाज बुलंद होगी दिल्ली क्राइम प्रेस टीम लीडर सतेंद्र सैनी ने दिल्ली क्राइम प्रेस स्टीकर वह न्यूज़ पेपर देकर सम्मानित किया, जिसमें मुख्य रूप से शौकीन,  कृष्ण पाल राणा उपस्थित है 


 रिपोर्टर सत्येंद्र सैनी