INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

मुजफ्फरनगर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई 155 वाहनों के किए चालान

मुजफ्फरनगर में यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, अतिक्रमण हटाया, नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए कुल 155 वाहनों के किये चालान।


 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक यातायात  अतुल कुमार चौबे के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात  रविन्द्र प्रताप सिंह एवं प्रभारी  राकेश कुमार के नेतृत्व में यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद क्षेत्र में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत मालवीय चौक से अंसारी रोड से घास मंडी से नोवेल्टी चौक से शिव चौक तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके। साथ ही नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए कुल  155 वाहनों के चालान किए गए। यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान जनहित में चलाया गया, जिससे आमजन को जाम की समस्या से राहत मिल सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
जनसंदेश- यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि-


✅ यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचें।
✅ शराब पीकर वाहन न चलाएं।
✅ वाहन चलाते समय धैर्य एवं सतर्कता बनाए रखें।
✅ दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
✅ तीन सवारी न बैठाएं।
✅ वाहन के सभी आवश्यक कागजात (ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र आदि) साथ रखें।
✅ निर्धारित गति सीमा का पालन करें एवं सड़क सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता 


 रिपोर्टर सत्येंद्र सैनी