INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

मुजफ्फरनगर यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही, नशे की हालत में वहान ना चलाएं

मुजफ्फरनगर यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही,नशे की हालत में वहान ना चलाएं

मुजफ्फरनगर में यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध टोल प्लाजा पर चलाया गया स्पेशल ड्रंकन ड्राइव अभियान, 42 वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही।
मुजफ्फरनगर अपर पुलिस महानिदेशक यातायात लखनऊ महोदय के आदेशानुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक यातायात  अतुल कुमार चौबे एवं क्षेत्राधिकारी यातायात  रविन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी  राकेश कुमार के नेतृत्व में 07 यातायात पुलिस टीमों द्वारा छपार एवं जागाहेड़ी टोल प्लाजा पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध स्पेशल ड्रंकन ड्राइव अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान टोल प्लाजा पर कुल 42 वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वालों की संख्या एवं मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से चलाया गया। यातायात पुलिस द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
इसके अतिरिक्त जनपद में अवैध रूप से वाहनों में लगे मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं हूटर के विरुद्ध भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 131 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई।
जनसंदेश-
यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि-

✅ यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचें।
✅ शराब पीकर वाहन न चलाएं।
✅ वाहन चलाते समय धैर्य एवं सतर्कता बनाए रखें।
✅ दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
✅ तीन सवारी न बैठाएं।
✅ वाहन के सभी आवश्यक कागजात (ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र आदि) साथ रखें।
✅ निर्धारित गति सीमा का पालन करें एवं सड़क सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें।


 रिपोर्टर सत्येंद्र सैनी