INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

दिवाली से पहले दिल्ली में सफाई व्यवस्था पर सख्ती, लापरवाह ठेकेदारों पर लगेगा भारी जुर्माना...!

दिवाली से पहले दिल्ली में सफाई व्यवस्था पर सख्ती, लापरवाह ठेकेदारों पर लगेगा भारी जुर्माना...!
दिवाली से पहले राजधानी दिल्ली में सफाई व्यवस्था दुरुस्त
करने और बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। महापौर PRAVESH WAHI ने सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को निगम अधिकारियों के साथ करीब ढाई घंटे तक चली बैठक में शहर की सफाई, कचरा प्रबंधन और प्रदूषण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। महापौर ने स्पष्ट किया कि सफाई कार्य में कोताही बरतने वाले ठेकेदारों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे ठेकेदारों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा, ताकि व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित हो सके। महापौर ने यह भी निर्देश दिया कि सफाई व्यवस्था और कचरा निस्तारण की प्रगति पर नजर रखने के लिए अब हर सप्ताह समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। निगम का लक्ष्य दिवाली से पहले दिल्ली को स्वच्छ बनाने और प्रदूषण की समस्या को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाना है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली