INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

हिंदू कॉलेज में महिला सुरक्षा पर फूटा छात्राओं का गुस्सा, नारों के साथ किया प्रदर्शन...!

हिंदू कॉलेज में महिला सुरक्षा पर फूटा छात्राओं का गुस्सा, नारों के साथ किया प्रदर्शन...!
दिल्लीविश्वविद्यालय के हिंदूकॉलेज में महिला सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। कॉलेज की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर हुई अश्लील हरकत के मामले में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट छात्राओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ​हाथों में तख्तियां और बैनर लिए छात्राओं ने “एक कचौड़ी, दो समोसा...” जैसे नारों के जरिए प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि मौरिस नगर थाने में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक आरोपी पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ​छात्राओं का आरोप है कि चुनाव के दौरान महिला सुरक्षा पर केवल बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, जबकि जमीनी हकीकत आज भी चिंताजनक बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया जाए और ऐसी गंभीर शिकायतों पर तुरंत निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ( संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली )