INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

प्रयागराज के सुआट्स परिसर में दिया गया प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण

*प्रयागराज के सुआट्स परिसर में दिया गया प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण*

कृषि विज्ञान केंद्र, शुआट्स प्रयागराज के तत्वावधान में प्राकृतिक खेती का कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें फसलों को प्राकृतिक रूप से उत्पादन के लिए प्रशिक्षत किया गया।



कृषि विज्ञान केंद्र प्रयागराज के प्रभारी डॉक्टर एस०डी० मैकारटी ने किसानों को उत्साहित किया प्राकृतिक खेती के लिए, नोडल अधिकारी वैज्ञानिक डॉ० अजय कुमार ने दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान कृषकों को देसी गाय आधारित प्राकृतिक खेती करने की बात कही। उन्होंने कहा कि गाय के गोबर एवं गोमूत्र से 30 एकड़ तक की खेती की जा सकती है। गाय के गोबर एवं गोमूत्र से बीजामृत, जीवामृत तथा धनजीवामृत बयां कर इसका प्रयोग खेती में करने से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता समाप्त हो जाती है।



किसानों को इन सभी चीजों को कृषि विज्ञान केंद्र में प्रशिक्षण के माध्यम तैयार कराया गया और उन्हें प्रयोग करने की विधि बताई गई। इसके साथ-साथ फसल सुरक्षा के लिए नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र एवं दसपरणी तैयार करने की विधि बताई गई। प्राकृतिक खेती कम लागत, पर्यावरण सुरक्षा, मृदा स्वास्थ्य तथा मनुष्य स्वास्थ्य के लिए एक अच्छा विकल्प हैं। इसमें विभिन्न ब्लॉकों के 40 किसानों ने भाग लिया जिसका समाधान किसान सम्मान दिवस के दिन माननीय विधायक कोरांव श्री राजमणि कोल के माध्यम से किया गया। सभी किसानों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।



कार्यक्रम के अंत में डॉ० अजय कुमार ने किसान सम्मान दिवस पर प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को जागरूक किया जिसे माननीय विधायक राजमणि कोल ने इनके कार्य को अत्यंत सराहा।

प्रयागराज से अमरचंद पटेल की रिपोर्ट