INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

गुरूग्राम में GPL क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन

गुरूग्राम में GPL क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन


ज्ञात रहे कि गुरूग्राम के मानेसर के सिल्वर हिल्स ग्राउंड में  30 जून 2026 से 11 जुलाई 2026 तक चले GPL सीजन 2 टूर्नामेंट में कुल 10 टीमों, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू वारियर, राजस्थान, गुजरात, यू पी, कोलकाता, मुंबई इंडियन्स और एम पी, ने हिस्सा लिया। गौरतलब यह रहा कि ये मैच 20-20 ओवर के स्थान पर 15-15 ओवर के थे और इसमें क्रिकेट के सभी मैच सॉफ्ट टेनिस बाल से हुए  सभी मैच शनिवार और रविवार को हुए। सभी मैच बहुत रोमांचक रहे। फाइनल मे  पंजाब किंग्स और कोलकाता  की टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें विजेता पंजाब किंग्स टीम रही‌। पंजाब टीम में दिल्ली क्राइम प्रैस के तेज़-तर्रार लीडर व पत्रकार अशोक कुमार भी थे, जिनका नाम टीम में रिंकू था तथा भूमिका बैट्समैन की थी, जिसका अशोक कुमार ने अच्छी तरह से निर्वहन किया तथा अपनी टीम के स्कोर को और बेहतर बनाने में अपना पूरा योगदान दिया‌।
पंजाब टीम के कप्तान का नाम संदीप था तथा पूरे समारोह का आयोजन रिक्की साहू जी  ने किया था जो आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है खिलाड़ियों को हमेशा आगे ले जाने में उनको सपोर्ट करते रहते हैं  विजेता टीम को पुरस्कार राशि ₹71000 और विजेता ट्राफी तथा उपविजेता टीम को पुरस्कार राशि ₹41000 तथा उपविजेता ट्राफी दी गई। दोनों टीमों ने पुरस्कार राशि में से 15% अपनी टीम के कप्तान को और शेष राशि अपनी-अपनी टीम के शेष  14 सदस्यों में समान रूप से वितरित कर दी।


अशोक कुमार/गुरूग्राम/दिल्ली क्राइम प्रैस