INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

मुजफ्फरनगर शंका और आशंका के बीच कावड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न कराना "पुलिस प्रसासन" की सराहनीय उपलब्धि

मुजफ्फरनगर शंका और आशंका के बीच कावड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न कराना "पुलिस प्रसासन" की सराहनीय उपलब्धि

कावड़ यात्रा मेला को सकुशल संपन्न कराने पर मुजफ्फरनगर की आम जनता ने पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया और जमकर कानूनी व्यवस्था की सराहना भी की , मुज़फ्फरनगर।कावड़ यात्रा मेला सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मुज़फ्फरनगर पुलिस प्रशाशनिक की टीम मैदान में उतरी पुलिस प्रशसनिक अधिकारियों की टीम सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित करने में पूरी तरह सफल रही हैं।जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक नगर,अम्रत जेन,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडिक,पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल चौबे,पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ, 'आईपीएस' सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा एवं अधीनस्थ अधिकारियों से लेकर निचले स्तर तक के सभी पुलिस कर्मचारियो ने साबित करके दिखा दिया कि वह नये व पुराने हालातो में भी मुस्तेदी से कार्य कर सकती हैं।वही  इस कावड़ यात्रा के दौरान मुस्लिम समाज का चेहल्लुम का त्यौहार भी पुलिस प्रशासन ने अपनी देखरेख में सकुशल संपन्न करा कर लोगों के दिलों में एक अलग ही जगह बनाई है।वैसे तो धर्म के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकने के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे लेकिन कांवड़ यात्रा में आपसी भाईचारे की बडी मिसाल भी देखी जा सकती है, जी हाँ धर्म के नाम पर एक दूसरे को लड़वाना और लड़ते रहना ऐसा अक्सर हम सुनते और देखते आये हैं लेकिन सभी आपस मे भाई-भाई है ऐसा एक साथ देखने को बहुत कम मिलता है लेकिन इस बार भी ऐसा ही एक भाईचारे का पैगाम दिया गया हैं।इस बार कावड़ यात्रा को लेकर कई प्रकार की संकाय दिलो दिमाग पर हावी थी सबसे बड़ी चुनौती पुलिस के समक्ष भी थी लेकिन मुज़फ्फरनगर में पुलिस अपराधियों व अपराध का खात्मा करके जनता को भरोसा दिला दिया और कावड यात्रा को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा वे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा एवम उनकी पुलिस प्रशासनिक अधिकारीयो ने कड़ी महनत व परिश्र्म के चलते आखिर सभी अधिकारीयों ने अपनी इस अग्नी परीक्षा में पूरी तरह सफल हुए।डीएम उमेश मिश्रा व कप्तान संजय कुमार वर्मा ने कावड़ यात्रा का बारीकी से निरीक्षण करते रहें तथा पल पल की जानकारीया अधीनस्थों से लेते रहें।लगातार क्षेत्र में भागदौड़ करके डेरा जमाए रहें और कावड़ मेला यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व कप्तान संजय कुमार वर्मा ने अपनी पुलिस प्रसासनिक टीम के साथ बेहतर कार्यप्रणाली का नमूना पेश करते रहे तथा पुलिस प्रसासन ने टीम वर्क भावना के साथ अच्छा काम भी किया हैं।देखा जाए तो सभी के सहयोग से कावड़ यात्रा बहूत ही अच्छे ढंग से सम्पन्न हो गई। इसे सम्पन्न कराने में पुलिस प्रसासन व नागरिकों का भी भरपूर सहयोग रहा तथा इस कावड़ यात्रा मेला को सकुशल संपन्न कराने पर मुजफ्फरनगर की आम जनता ने पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया और जमकर कानूनी व्यवस्था की सराहना की।

 रिपोर्टर सतेन्द्र सैनी