पत्रकारिता और समाज सेवा का संकल्प: खतौली में दिल्ली क्राइम न्यूज़ पेपर से जुड़े सुएब और इनाम
मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'दिल्ली क्राइम न्यूज़ पेपर' का व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत प्रेस की नीतियों और सामाजिक सरोकारों से प्रभावित होकर खतौली के दो कर्मठ युवाओं, सुएब और इनाम, ने दिल्ली क्राइम प्रेस की औपचारिक सदस्यता ग्रहण की है। प्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सहयोगियों की मौजूदगी में दोनों नए सदस्यों का टीम में दिल्ली क्राइम प्रेस का बेंच देकर स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित कृष्ण पाल राणा व टीम लीडर सत्येंद्र सैनी ने संगठन के नियमों, पत्रकारिता की गरिमा और समाज के प्रति उनके कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दोनों ने जल्द से जल्द अपना न्यू प्रमोशन प्राप्त करने का आश्वासन दिया
रिपोर्टर सत्येंद्र सैनी