स्वतंत्रता समाज सेवा ट्रस्ट ने दिल्ली क्राइम नेशनल न्यूज़ पेपर के कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
मेरठ: स्वतंत्रता समाज सेवा ट्रस्ट के सफल 4 वर्ष पूर्ण होने तथा आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर अपार चैम्बर, बुढ़ाना गेट मेरठ में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष जनाब दिलशाद सैफ़ी, सलाहकार जनाब इनाम सैफ़ी, डॉ. इख़लास अब्बासी अग़वानपुरी और अंतर्राष्ट्रीय शायर जनाब आमिर मेरठी द्वारा दिल्ली क्राइम व भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र के मेरठ से सक्रिय सदस्य जनाब जावेद मेवाती और जनाब फ़हीमुद्दीन को समाज सेवा व पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान एवं गरिमामयी सहभागिता के लिए प्रशस्ति पत्र तथा फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने दोनों कार्यकर्ताओं के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सामाजिक योगदान की मंगलकामना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
स्वतंत्रता समाज सेवा ट्रस्ट ने दिल्ली क्राइम नेशनल न्यूज़ पेपर के कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
Genral
08/09/2026 04:16 AM 3
X