INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बीरगांव में परीक्षा परिणाम घोषित

*स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बीरगांव में परीक्षा परिणाम घोषित** 

 

    रायपुर:- 16 मार्च 2023 को अडवाणी आर्लिंकन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में वार्षिक परीक्षा (SA 2) की घोषणा की गई। साथ ही मध्यान भोजन हेतु दो कमरे निर्माण के लिए भूमि पूजन भी किया गया। ये दोनों कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर ग्रामीण के विधायक माननीय सत्यनारायण शर्मा थे। साथ में बतौर अतिथि के रूप में नगर निगम बीरगांव के महापौर माननीय नंदलाल देवांगन, बीएल वर्मा प्रोफेसर,पार्षदगण एवं आदि शामिल हुए। इस आयोजन में कक्षा पहली से ग्यारहवी तक की परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई और अंकसूची का वितरण भी किया गया। छात्रों के अभिभावकों का भी को आगमन इस समारोह में हुआ था। अपने पुत्र, पुत्रियों की परीक्षा परिणाम जानकर अभिभावक बहुत खुशी व्यक्त किये। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त कर्मचारी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी - अपनी भूमिका निभाये। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था कि साल भर के बच्चों के मेहनत को उनके अभिभावकों के साथ सह सम्मान प्रदर्शित करना। कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य एम के सिरमौर, वी एस राजपूत (व्याख्याता), श्री एस के यदु (व्याख्याता), श्री संतोष पाण्डेय (व्याख्याता), कु योगिता पारकर (व्याख्याता) कु रेणुका वर्मा (व्याख्याता), कु मेघा मढ़रीया (व्याख्याता) कु पुष्पांजलि साहू (व्याख्याता) कु सबीना बानो (व्याख्याता), प्रियंका गोस्वामी (व्याख्याता), चमन लाल देवांगन (शिक्षक), अंकिता सोनवानी (शिक्षिका), कु चंचल परगनिहा (शिक्षिका), श्रीमती मंजू एशानी (शिक्षिका), कु दिव्या वर्मा (शिक्षिका) कु सुनैना भसीन (शिक्षिका), कु निधि वर्मा (सहायक शिक्षिका), श्रद्धा देवांगन (सहायक शिक्षिका), कु अंजना पाण्डेय (सहायक शिक्षिका), कु सृष्टी वर्मा (सहायक शिक्षिका), कु कीर्ति शर्मा (सहायक शिक्षिका) उपस्थित रहे।

             अडवाणी आर्लिंकन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बीरगांव से भी अंचला मिश्रा (व्याख्याता), मिश्रा सर (व्याख्याता), अंगद वर्मा (प्रधान पाठक) नीलकंठ साहू (खेल शिक्षक) शामिल हुये। 

इस तरह इस कार्यक्रम सफल रहा।

 

इन्द्रमणी मंडल