बालचंद सैनी इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न
हरिद्वार (ढढेरी ख्वाजगीपुर): चौधरी बालचंद सैनी इंटर कॉलेज में मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार लोकसभा सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री श्री जसवंत सैनी जी, उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री श्री शोभाराम प्रजापति जी और राज्य मंत्री श्री श्यामवीर सैनी जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कलियर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अरुण सैनी जी ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों और परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। मुख्य अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए विद्यालय के अध्यापक गणों की भी सराहना की, जिनकी कड़ी मेहनत से छात्र इस मुकाम पर पहुंचे हैं। कार्यक्रम का सुंदर और व्यवस्थित संचालन भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भाई राजीव सैनी जी द्वारा किया गया। भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन (हरिद्वार) के युवा शक्ति जिला महासचिव आर्यन सैनी ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने आयोजन समिति के आदरणीय रविंद्र सैनी जी, यशवीर सैनी जी, आशीष सैनी जी और उनकी संपूर्ण टीम को इस शानदार प्रयास के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस गरिमामयी समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह जी, भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन के प्रदेश महासचिव अमित सैनी जी, हरिद्वार जिले के परीक्षा प्रभारी दीपक सैनी जी, कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री यशवीर सैनी जी उपस्थित रहे। उनके साथ अविनाश सैनी जी, पिंटू सैनी जी, सचिन पाल जी, नवीन पाल जी, पंकज सैनी जी, मोनू सैनी जी, संदीप पुरी जी, सुरेश सैनी जी, विपिन सैनी जी सहित कई सौ की संख्या में विद्यार्थी और अभिभावक गण मौजूद रहे।
रिपोर्टर निखिल सैनी, सहयोगी बालेश सैनी\