तनीषा ने जीता 67वें राष्ट्रीय शूटिंग चैपियनशिप जूनियर श्रेणी में टीम मैं 2 कांस्य पदक और 2 रजत पदक जीते
तनीषा दाबोदिया को उनके उत्कृष्ट प्रदशंन के लिए लोगों ने बधाई दी हैं, जिन्होंने 67वें राष्ट्रीय शूटिंग चैपियनशिप में अलग अलग ई वेंट्स 25 ,10, 50मीटर सीनियर और जूनियर श्रेणी में टीम मैं 2 कांस्य पदक और 2 रजत पदक जीते।संगीता देवी उनकी कोच है और माँ भी उन्होंने कहा कि तनीषा एक बहुत ही मेहनती लड़की है। यह उपलब्धि विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उनके राष्ट्रीय स्तर पर चौथी बार लगातार राष्ट्रीय मेडलिस्ट बनी है ,जो न केवल उनकी असाधारण प्रतिभा बल्कि उनकी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प को भी दर्शाता हैं।
उन्होंने कहा तनीषा की सफलता मेहनत और समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण हैं जिसे उन्होंने द्वारका स्थित एम पॉइंट शूटिंग अकादमी की प्रशिक्षक संगीता देवी के मार्गदर्शन में हासिल किया है। न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल द्वारका का समर्थन भी उनके कौशल को विकसित करने और शूटिंग के प्रति उनके जुनून को बढ़ावा देने में महत्वपू्णं भूमिका निभा रहा है। इसके अलावा, हम यह घोषणा करते हुए उत्साहित हैं कि तनीषा। भारत टीम ट्रायल के लिए चयनित हुई हैं, जो 1 फरवरी से भोपाल में शुरू हो रहा है। उनका प्रदर्शन दबाव में कौशल और संयम दोनों दर्शाता है, ये गुण निश्चित रूप से उन्हें आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। जैसे ही वह इस आशाजनक यात्रा पर निकलती हैं, हमें भविष्य में उनके अधिक सफलताओं को देखने की उम्मीद है।
दिल्ली क्राइम प्रेस न्यूज़ संवाददाता : चंदन सिंह