टाटा मोटर्स जॉब स्कैम का भंडाफोड़, फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार...!
दिल्ली पुलिस की नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट AATS टीम ने संगम विहार, वजीराबाद में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए सतीश चंद्र मौर्य उर्फ करण उर्फ हरीश समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बेरोजगार युवाओं को Tata Motors में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे अलग-अलग चरणों में 25,999 रुपये तक की ठगी करते थे।यह कार्रवाई DCP निहारिका भट्ट (IPS) की निगरानी में ACP विशेष धत्तरवाल और इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में SI हीरा लाल समेत AATS टीम ने अंजाम दी।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी “Job Hai Recruiter” ऐप से उम्मीदवारों का डेटा लेकर उन्हें डेटा एंट्री, वेब डिज़ाइनर और अकाउंटेंट जैसी नौकरियों का झांसा देते थे। पुलिस ने 12 मोबाइल फोन, 1 टैबलेट, 7 ATM/डेबिट कार्ड, 2 बैंक पासबुक, 3 नोटपैड, 6,730 रुपये नकद, फर्जी जॉइनिंग लेटर और QR कोड बरामद किए हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली