INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

टैक्सी ड्राइवर बने ड्रग सप्लायर, नाइजीरियाई नागरिक समेत 3 गिरफ्तार...!

टैक्सी ड्राइवर बने ड्रग सप्लायर, नाइजीरियाई नागरिक समेत 3 गिरफ्तार...!
Delhi Police  की एंटी-नारकोटिक्स सेल, DCP North District
ने ड्रग तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपियों की पहचान अच्छे बाबू (25), जाहिद (22) और नाइजीरियाई नागरिक कैजेथन चुकवुजेेकु (43) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 22.1 ग्राम कोकीन, 90 ग्राम स्मैक (हेरोइन) और 15.3 ग्राम MDMA बरामद की है। ड्रग्स की डिलीवरी में इस्तेमाल की जा रही मारुति वैगनआर टैक्सी भी जब्त की गई।  पुलिस के मुताबिक दोनों टैक्सी चालक उपलब्धता के अनुसार ड्रग्स पहुंचाने का काम करते थे। पूछताछ के बाद नाइजीरियाई आरोपी को महरौली से पकड़ा गया।  कार्रवाई इंस्पेक्टर आशीष दुबे, प्रभारी एंटी-नारकोटिक्स सेल, की निगरानी में SI जगबीर, ASI विजय, HC लेखराज और HC संजय की टीम ने की। पुलिस अब इनके अन्य सहयोगियों और सप्लाई नेटवर्क की तलाश कर रही है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली