Teen-din-se-gayab-ladki-ka-mila-shav
तीन दिन से गायब महिला का शव कुआं में मिला
जांच में जुटी पुलिस
मृतिका के पति ने घर के बगलगीर पर लगाया पत्नी की हत्या करने का आरोप।
जिला जमुई अंतर्गत झाझा विधानसभा क्षेत्र के छापा पंचायत के धपरी गांव में तीन दिन से लापता महिला का शव घर के बगल के ही एक कुआं में मिला। शव मिलने के बाद लोगों ने तुरंत झाझा पुलिस को सूचना दिया। इसके बाद झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार, थाना अध्यक्ष राजेश शरण दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेने के बाद मृतका के परिजनों से पूछताछ किया। महिला का शव मिलने की खबर लोगों को तब पता चली, जब कुछ लोग उस कुआं पर पानी लेने के लिए गए, तो पानी के उपर महिला का शव देखा। इसके बाद लोगों के बीच हो हल्ला हुआ, और लोगों की भीड़ कुआं पर लगने के बाद शव को बाहर निकाला गया। मृतिका की पहचान कपिल यादव की 29 वर्षीय पत्नी अनीता देवी के रूप में हुई है। पूछताछ में मृतिका के पति ने बताया कि वह पटना में रहकर दैनिक मजदूरी करते हैं, और घर में मेरी पत्नी और दो पुत्र ही रहता है। तीन दिन पहले वह पटना से घर आया था। जिसके बाद तीन दिनों से मेरी पत्नी गायब थी। जिसकी खोजबीन किया गया। लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था। मृतका के पति ने बताया कि घर के बगल में रहने वाले दिनेश यादव और उसकी पत्नी से मेरी पत्नी का विवाद हुआ था। मृतिका के पुत्र 10 वर्षीय पीयूष कुमार और 12 वर्षीय आशीष कुमार ने बताया कि अक्सर दिनेश मेरे घर आया करता था, जब हम लोग स्कूल चले जाते थे तो वह आया करता था। तीन दिन पहले मेरी मां के साथ जो विवाद हुआ था उसका ऑडियो रिकॉर्डिंग भी किया गया। वहीं दोनों बच्चे ने भी मां की हत्या दिनेश के द्वारा किए जाने का शक जताया। मृतिका के पति ने बताया कि दिनेश यादव मेरे घर हमेशा आया करता था, जिसके बाद दिनेश की पत्नी तीन दिन पहले मेरी पत्नी के साथ झगड़ा किया, और झगड़ा के दिन से ही मेरी पत्नी गायब हो गई। जिसकी खोजबीन भी किया गया। लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। मृतिका के पति ने दिनेश यादव पर हत्या करने की आशंका जताई है। महिला की मौत पर आशंका के घेरे में आए दिनेश यादव और उसकी पत्नी घर छोड़कर फरार था। इधर मृतिका का शव पुलिस कब्जे में लेने के बाद कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया। मामले को लेकर एसडीपीओ ने बताया कि महिला के तीन दिन से लापता होने पर उसके पति के द्वारा किसी भी प्रकार का कोई भी आवेदन पुलिस को नहीं दिया गया था। फिलहाल पुलिस मृतिकों के परिजनों से पूछताछ करते हुए हर बिंदुओं पर जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। मृतिका के पति सहित उसके मायके के रिश्तेदारों ने इस मामले में पुलिस से निष्पक्ष जांच करने की गुहार लगाई है।
दिल्ली क्राईम प्रेस
जिला संवाददाता आशुतोष पाण्डेय
जमुई बिहार