INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

वजीराबाद नाले में तैरता मिला किशोर का शव हादसा या हत्या, पुलिस जांच में जुटी...!

 

वजीराबाद नाले में तैरता मिला किशोर का शव हादसा या हत्या, पुलिस जांच में जुटी...!
उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद थाना इलाके में जगतपुर मेट्रो स्टेशन के पास बाईपास नाले से पुलिस ने 15 से 17 वर्ष के एक अज्ञात किशोर का शव बरामद किया है।गुरुवार सुबह राहगीरों ने नाले में तैरता शव देखकर पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद बोट क्लब के गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। ​प्रारंभिक जांच के अनुसार, मृतक के शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। दिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के थानों को सूचित कर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस हत्या और दुर्घटना, दोनों कोणों से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली