नितिन पटेल के अथक प्रयासों से प्रवेश विहार को मिली 14 साल पुरानी बिजली समस्या से मुक्ति
मेरठ: शास्त्री नगर स्थित प्रवेश विहार के निवासियों को पिछले 14 वर्षों से चली आ रही गंभीर बिजली समस्या से आखिरकार निजात मिल गई है। क्षेत्रवासियों की इस लंबे समय से लंबित मांग को अपना दल (एस) के युवा मंच जिलाध्यक्ष नितिन पटेल के नेतृत्व में सफलतापूर्वक हल कर लिया गया है। प्रवेश विहार के नागरिकों ने अपनी इस समस्या को लेकर युवा मंच अपना दल (एस) मेरठ के जिलाध्यक्ष नितिन पटेल से संपर्क कर समाधान की गुहार लगाई थी। जनता की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए नितिन पटेल ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से लगातार पत्राचार और वार्ता कर इस मुद्दे को प्राथमिकता से उठाया। उनके निरंतर प्रयासों का ही सुखद परिणाम रहा कि महज 6 महीने के भीतर क्षेत्र में 12 नए बिजली के खंभे लगवा दिए गए और नई विद्युत लाइन बिछा दी गई। इससे पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारू हो गई है और स्थानीय लोगों को भारी राहत मिली है। इस जनहितैषी कार्य को पूरा कराने में युवा मंच के जिला महासचिव समर्थ अग्रवाल, सचिव शुभ्रा गोयल तथा मीडिया प्रभारी अक्षत अग्रवाल का भी सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर नितिन पटेल ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान कराना ही उनका मुख्य उद्देश्य है और वह भविष्य में भी क्षेत्रवासियों के हक और विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। —रिपोर्ट: निखिल सैनी, सहयोगी फ़ौलाद कुरैशी, मेरठ (उ०प्र०
नितिन पटेल के अथक प्रयासों से प्रवेश विहार को मिली 14 साल पुरानी बिजली समस्या से मुक्ति
Genral
11/09/2026 11:00 AM 41
X