INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

दिल्ली क्राइम प्रेस की टीम ने अखबार देते हुए पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार मुलाकात

बिहार पश्चिमी चंपारण के बगहा में दिल्ली क्राइम प्रेस के टीम नागेन्द्र काज़ी (मीडिया एसोसिएट) राजेश यादव, अनूप कुमार जायसवाल (प्रेस रिपोर्टर बगहा), हरिंद्र शर्मा ( प्रेस रिपोर्टर दोन ), आर एन सिंह (सीनियर),एम डी मूर्तुजा अंसारी, ने बगहा में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार जी को दिल्ली क्राइम प्रेस का अखबार देते हुए, दिल्ली क्राइम भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के प्रेस, एनo जीo और दिल्ली पत्रकारिता प्रशिक्षण संस्थान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए शिष्टाचार मुलाकात की।  दिल्ली क्राइम प्रेस की टीम ने थाना  नौरंगिया में ,थाना बाल्मीकि नगर में, और थाना लौकरिया में थाना प्रभारी रमन कुमार जी  को दिल्ली क्राइम भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा का अखबार देते हुए शिष्टाचार मुलाकात की। इन सभी अधिकारियों ने दिल्ली क्राइम भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के बारे में टीम द्वारा जो जानकारी दी गई उसे जानकर काफी प्रभावित होते हुए सराहना की और आगे कहा  जो भी पुलिस द्वारा मदत चाहिए मिलेगा। दिल्ली क्राइम भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा पूरे भारत में प्रचार प्रसार करते हुए संगठन का निर्माण करके भ्रष्टाचार के खिलाफ बुलंद आवाज उठा रहा है। दिल्ली क्राइम भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के संगठन का काम संगठित होकर भ्रष्टाचार से निर्भीक, निसंदेह, निष्पक्ष होकर लड़ना व सोशल वर्क करना। य़ह पूरे भारत में कार्यरत है और सभी कार्य कानून के अंतर्गत व लीगल डॉक्यूमेंट के साथ कर रहा है। दिल्ली क्राइम भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा का संगठन का काम पुलिस का भय आम जनता के मन से निकाल कर सही ताल मेल व सूझ बुझ कायम करना और इसके साथ साथ आम लोगों के बीच ठगी के बारे में जागरूक भी कर रहा है।