INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

विरोध करने पर 20 वर्षीय युवक को मारा था चाकू....!

विरोध करने पर 20 वर्षीय युवक को मारा था चाकू,बुराड़ी में चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले 4 नाबालिग पकड़े...!
DCP NORTH DISTRICT के वजीराबाद थाना पुलिस ने बुराड़ी पुस्ता ग्राउंड में चाकू की नोक पर हुई लूटपाट की वारदात को सुलझाते हुए चार नाबालिग आरोपियों को पकड़ा है।आरोपियों ने 6 नवंबर को एपेक्स पब्लिक स्कूल के सामने छह दोस्तों को निशाना बनाकर पांच मोबाइल फोन और नकदी लूट ली थी। आईफोन देने का विरोध करने पर 20 वर्षीय जय कुमार की बाईं जांघ पर चाकू से वार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है। लूटे गए मोबाइल फोन बेचकर रकम आपस में बांटने की बात भी सामने आई है। पकड़े गए चारों नाबालिगों की उम्र 16 से 17 वर्ष है। उन्हें ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया है। यह कार्रवाई SHO प्रशांत आनंद के नेतृत्व में एसआई विपिन, हेड कांस्टेबल विनय,राजेंद्र और परमवीर की टीम ने सीसीटीवी फुटेज,सीडीआर और मुखबिरों की मदद से की। एसीपी मनोज कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस अब फरार दो अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली