INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

दिल्ली मेट्रो का 32वां स्थापना दिवस संपन्न, सीएम रेखा गुप्ता रही मुख्य अतिथि

दिल्ली मेट्रो का 32वां स्थापना दिवस संपन्न, सीएम रेखा गुप्ता रही मुख्य अतिथि
 

नई दिल्ली: प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम के प्लेनरी हॉल में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) का 32वां स्थापना दिवस अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस गौरवशाली अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली चीफ मिनिस्टर श्रीमती रेखा गुप्ता ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली मेट्रो के तीन दशकों से अधिक के शानदार सफर और दिल्ली-एनसीआर की जीवनरेखा बनने की उपलब्धि को याद किया गया। मुख्य अतिथि रेखा गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और अपने संबोधन में डी एम आर सी (DMRC) के सभी कार्यकर्ताओं और अधिकारियों की कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो न केवल परिवहन का साधन है, बल्कि यह आधुनिक भारत की प्रगति का प्रतीक भी है। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में डी एम आर सी के समर्पित कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। भारत मंडपम का प्लेनरी हॉल कार्यकर्ताओं के जोश और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान मेट्रो की सेवाओं को भविष्य में और अधिक बेहतर और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने का संकल्प लिया गया।

रिपोर्टर: निखिल सैनी, सहयोगी मुजम्मिल अंसारी