INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

संत शिरोमणि रविदास महाराज के 649वें जन्मोत्सव को बड़ी हुई धूमधाम से बनाया गया l

संत शिरोमणि रविदास महाराज के 649वें जन्मोत्सव को बड़ी हुई धूमधाम से बनाया गया 

उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर  में देवभूमि जागृति फाउंडेशन की ओर से हरपाल के ओपी गार्डन में संत शिरोमणि रविदास महाराज की 649 वें जन्मोत्सव को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l जन्मोत्सव के कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में देवभूमि जागृति फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रजनीश सैनी,अति विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड आशीष राष्ट्रवादी,राष्ट्रीय प्रभारी सुधीर आर्य,राष्ट्रीय सचिव विवेक सैनी,उत्तर प्रदेश प्रभारी नितिन राज सैनी का पटके के द्वारा स्वागत सम्मान किया गया l सर्वप्रथम संत गुरु रविदास महाराज के चित्र पुष्प पर अर्पित कर वरिष्ठ समाजसेवी डॉ.रजनीश सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें सभी धर्म के संतो और महापुरुषों का सम्मान कर बड़े ही धूमधाम से उनके जन्मोत्सव और पुण्यतिथि को मनाना चाहिए l महापुरुष कभी भी एक समाज के नहीं हुए हैं उन्होंने अपने सत्संगों से सभी धर्मों,जातियों और सर्व समाज को जागरूक एवं उनके उत्थान करने का कार्य किया है, हमें सदैव उनके द्वारा किए गए कार्यों और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए l प्रदेश अध्यक्ष आशीष राष्ट्रवादी ने कविता के रूप में गुरु रविदास महाराज के जीवन और उनके द्वारा की गई लीलाओं का वर्णन करते हुए कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये l कार्यक्रम की अध्यक्षता रविदास मंदिर समिति हरपाल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान रफल सिंह के द्वारा की गई l कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सैनी के द्वारा किया गया l कार्यक्रम में पहुंचने पर उन्होंने सभी ग्राम वासियों एवं फाउंडेशन के पदाधिकारियों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया l कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव विजय सैनी, हिमांशु सैनी, जयप्रकाश, विजेंद्र, नाथीराम, संजय कुमार, विमल कुमार, मास्टर राजकुमार, संगम, मुकेश सैनी, गुरदास सैनी,डॉ अनमोल सैनी, एड. अश्वनी सैनी, अशोक पांचाल, गोपाल पांचाल, संजीव भारती, सुमित रोहिल्ला सैकड़ो ग्राम वासी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: निखिल सैनी।