रिजर्व पुलिस लाइन्स, जनपद मेरठ में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया
गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी आज दिनांक 26.01.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स, जनपद मेरठ में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर माननीय मुख्य अतिथि श्री दिनेश खटीक, माननीय राज्य मंत्री, जलशक्ति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा परेड का मान-प्रणाम ग्रहण किया गया ।इस अवसर पर भानु भास्कर (आईपीएस), अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन भानुचन्द्र गोस्वामी (आईएएस), आयुक्त, मेरठ मण्डल डीआईजी कलानिधि नैथानी, पुलिस उपमहानिरीक्षक, मेरठ परिक्षेत्र, डा० विजय कुमार सिंह (आईएएस), जिलाधिकारी, मेरठ एस एस विपिन ताडा, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर/यातायात/अपराध, पुलिस अधीक्षक लाइन्स/सहायक पुलिस अधीक्षक लाइन्स, पुलिस उपाधीक्षक एलआईयू, समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त पत्रकार बंधु, चिकित्सकगण, अभियोजन अधिकारी, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, स्वतंत्रता सेनानी, न्यायिक अधिकारीगण तथा पुलिस लाइन्स में आवासित पुलिसकर्मियों के परिजन भी समारोह में शामिल हुए परेड का आगमन सुबह 09:00 बजे हुआ। परेड में प्रथम परेड कमाण्डर श्री अंतरिक्ष जैन, पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन्स, द्वितीय परेड कमाण्डर सुधीर कुमार, पुलिस उपाधीक्षक एवं तृतीय परेड कमाण्डर यशपाल सिंह, उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस रहे । परेड में कुल 08 प्लाटूनों, उनके प्लाटून कमाण्डरों तथा विभिन्न पुलिस दस्तों/वाहनों को सम्मिलित किया गया । परेड में नागरिक पुलिस, महिला पुलिस, यातायात पुलिस, स्पेशल क्यूआरटी, सशस्त्र पुलिस, पुलिस कार्यालय/अभियोजन, मोटरसाइकिल स्क्वॉड, एंजिल (महिला स्क्वॉड), डायल-112 पीआरवी, महिला पीआरवी, रेडियो शाखा, फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वॉड, फायर सर्विस, क्रेन यातायात एवं मल्टी डिजास्टर रिस्पॉन्स व्हीकल आदि ने भाग लिया। इसके उपरान्त माननीय मुख्य अतिथि महोदय द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड कमाण्डरों, प्लाटून कमाण्डरों एवं उत्कृष्ट सेवाओं हेतु चयनित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को उत्कृष्ट पुलिस पदक, सेवा सम्मान चिन्ह, प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर मेडल) एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर 08 विद्यालयों के छात्र/छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए प्रतियोगिता में दा अध्ययन स्कूल, शताब्दीनगर, परतापुर मेरठ ने प्रथम स्थान, दीप ज्योति बाल विद्यालय, मेरठ ने द्वितीय स्थान एवं पुलिस मॉडर्न स्कूल, 44वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया विजेता विद्यालयों को मोमेंटो प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागी छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई ।इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ द्वारा माननीय मुख्य अतिथि सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों को सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए । माननीय मुख्य अतिथि महोदय द्वारा समारोह की प्रशंसा की गई कार्यक्रम का संचालन श्री सुनील कुमार शर्मा एवं सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक (रेडियो) श्री शहनवाज हुसैन द्वारा किया गया समारोह के समापन उपरान्त उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सूक्ष्म जलपान कराया गया गणतंत्र दिवस समारोह की समस्त व्यवस्थाएँ श्री हरपाल सिंह, प्रतिसारनिरीक्षक, पुलिस लाइन्स मेरठ द्वारा कार्यक्रम सकुशल एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ
रिपोर्ट शाहिद हसन मेरठ