मेरठ: क्रांतिधरा मेरठ में अपना दल (एस) के जिला कार्यालय पर 80वें स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधिवत ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज तिरंगे को सलामी दी और देश के अमर शहीदों को नमन किया।
ध्वजारोहण के उपरांत पार्टी नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने तथा राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधीर पंवार एडवोकेट, जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, क्षेत्रीय सचिव सतपाल शर्मा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पवन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष बलराम चौधरी, जिला महासचिव मनोज बंसल व गौरव पटेल, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष फौलाद कुरैशी एवं शहर अध्यक्ष दिलशाद अंसारी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। —रिपोर्ट: निखिल सैनी, सहयोगी फ़ौलाद कुरैशी (मेरठ, उ०प्र०)