INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

भाकियू संगठन ने पींजरी पैंठ पर राष्ट्रीय गान के रचयिता रविंद्रनाथ टैगोर की मनाई पुण्यतिथि

भाकियू संगठन ने पींजरी पैंठ पर राष्ट्रीय गान के रचयिता रविंद्रनाथ टैगोर की मनाई पुण्यतिथि

रवीकरन सिंह  /अलीगढ़:   पीं
जरी पैंठ स्थित अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला कार्यालय पर भारत के राष्ट्रगान के रचयिता व महान साहित्यकार रवींद्रनाथ टैगोर जी की पुण्यतिथि उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई मौजूद सभी ने पुष्प अर्पित कर किया नमन वहीं भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने बताया कि आज साहित्य, संगीत और दर्शन के वैश्विक शिखर पुरुष, नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर जी की पुण्यतिथि है। गुरुदेव केवल एक रचनाकार नहीं, बल्कि भारतीय चेतना और राष्ट्रीयता के अप्रतिम संवाहक थे। उनका कालजयी साहित्य और राष्ट्रगान 'जन गण मन' युगों-युगों तक मानवता को प्रेरित करता रहेगा। गीतांजलि के माध्यम से वैश्विक पटल पर भारतीय संस्कृति का परचम लहराने वाले गुरुदेव ने शांतिनिकेतन के रूप में शिक्षा की एक नई अलख जगाई थी। उनका जीवन, कला और विचार आज के वैश्विक समाज के लिए सबसे बड़ा मार्गदर्शक हैं।"साहित्य, कला और मानवता के अमर साधक गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर जी के बलिदान दिवस पर हम भावपूर्ण श्रद्धांजलि समर्पित करते हैं इस मौके पर हरिओम शर्मा रूपेंद्र जैन डॉ राजेंद्र शर्मा संजय सिंह ठकुरेला अरुण चौधरी सचिन कुमार प्रशांत चौधरी ज्ञानवीर सिंह सिकरवार वीरेंद्र सिंह दुष्यंत सिंह भूरा सिंह नरेश पंडित रामवीर सिंह काका हरपाल सिंह सिकरवार गुड्डा सिंह शीशपाल सिंह फौजी सतीश कुमार सौदान सिंह सज्जन सिंह बाबा हरिश्चंद्र सिंह नवीन हसन नदीम खान मुनेश यादव ओमप्रकाश सिंह विजय नौहवार मुनेश यादव राहुल कुमार विनय चौधरी बच्चू सिंह बघेल प्रीतम सिंह मुकेश चौधरी फरहीन खान सहित काफी लोग मौजूद थे