INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

भ्रष्टाचार मुक्त भारत के संकल्प के साथ मेरठ में आयोजित हुई 'दिल्ली क्राइम प्रेस' की बैठक।

भ्रष्टाचार मुक्त भारत के संकल्प के साथ मेरठ में आयोजित हुई 'दिल्ली क्राइम प्रेस' की बैठक

मेरठ। समाज से भ्रष्टाचार और अपराध को जड़ से मिटाने के उद्देश्य के साथ 'दिल्ली क्राइम व भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा' की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक मेरठ में संपन्न हुई। यह बैठक मेरठ रिपोर्टर व एरिया एडवाइजर शाहिद हसन के आवास पर आयोजित की गई, जिसमें मुजफ्फरनगर और मेरठ के प्रमुख पदाधिकारियों सहित दर्जनों नए साथियों ने हिस्सा लिया। ​बैठक में मुख्य रूप से मुजफ्फरनगर से पहुंचे मीडिया जर्नलिस्ट एवं एडवाइजर निखिल सैनी और एरिया एडवाइजर रवि शंकर ने टीम का मार्गदर्शन किया। बैठक के दौरान संविधान की प्रस्तावना और अभिव्यक्ति की आजादी पर चर्चा करते हुए निखिल सैनी ने कहा कि "दिल्ली क्राइम प्रेस" केवल एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि आम आदमी को सशक्त बनाने का एक मिशन है। उन्होंने युवाओं को पत्रकारिता की बारीकियों और समाज सेवा के महत्व से अवगत कराया। ​इस अवसर पर टीम के विस्तार और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को तेज करने का संकल्प लिया गया। बैठक में फौलाद कुरैशी (एरिया एडवाइजर), इमरान खान, आसिफ, बबलू कुरैशी, प्रमोद कुमार (मीडिया एसोसिएट), अब्दुल रहमान, अनस सैफी, नौशाद खान, वजीर, रहसुद्दीन (न्यूज एसोसिएट), जावेद मेवाती (न्यूज सपोर्टर) और नैन्सी (एड एसोसिएट) सहित कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। बैठक में शामिल हुए नए साथियों ने संस्थान की विचारधारा और 'आजीवन सदस्यता' के पारदर्शी मॉडल की सराहना की। एरिया एडवाइजर शाहिद हसन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में मेरठ और मुजफ्फरनगर की यह टीम भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मिसाल कायम करेगी। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर समाज हित में कार्य करने की शपथ ली।