INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

अधिवक्ता विक्रांत चौहान जी से दिल्ली क्राइम प्रेस की टीम की शिष्टाचार भेंट, कानूनी व विकास संबंधी मुद्दों पर हुई संगोष्ठी

अधिवक्ता विक्रांत चौहान जी से दिल्ली क्राइम प्रेस की टीम की शिष्टाचार भेंट,कानूनी व विकास संबंधी मुद्दों पर हुई संगोष्ठी
रुड़की।
दिल्ली क्राइम व भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा प्रेस की टीम ने वरिष्ठ पत्रकारिता एवं सामाजिक सरोकारों के तहत रुड़की में माननीय अधिवक्ता विक्रांत चौहान जी से एक विशेष शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान क्षेत्र की कानूनी प्रक्रिया, प्रशासनिक व्यवस्था तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न ज्वलंत विषयों पर एक महत्वपूर्ण विचार-विमर्श व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान दिल्ली क्राइम प्रेस की टीम की ओर से अधिवक्ता विक्रांत चौहान जी को संगठन का आधिकारिक समाचार पत्र भी भेंट किया गया। संगोष्ठी के दौरान समय की व्यस्तता के कारण अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं से भेंट नहीं हो सकी, क्योंकि उस समय केवल अधिवक्ता विक्रांत चौहान जी ही कार्यालय में उपस्थित थे। उनके साथ हुई इस चर्चा में कानूनी प्रणाली में सुधार और जनहित के विकास कार्यों को गति देने पर विस्तृत बातचीत हुई। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनुज गुप्ता, मेरठ से रिपोर्टर शाहिद हसन, दानिश वजीर, आरिफ भाई और नफीस भाई उपस्थित रहे।