कुशीनगर पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार से दिल्ली क्राइम प्रेस की टीम मिली और दिल्ली क्राइम प्रेस के बारे में मैंने जानकारी दी
उ प्र कुशीनगर में दिल्ली क्राइम प्रेस के रिपोर्टर आर एन सिंह, राज हुसैन, महमूद आलम ने एस पी आफिस में पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार को दिल्ली क्राइम व भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा (नैशनल न्यूज) का अखबार देते हुए दिल्ली क्राइम प्रेस व एन जी ओ और दिल्ली पत्रकारिता एवं अन्वेषण अनुसंधान संस्थान के बारे में हुए जानकारी दी। कुशीनगर पुलिस अधीक्षक ने काफी सराहना की। जनता का कहना है कि इनके द्वारा जनसुनवाई भी किया जाता है और गरीब, परेशान सबके समस्याओं को सुनकर तुरंत निवारण का प्रयास किया जाता है। समस्या लेकर आने वाले लोगों का कहना है कि इनके पास से कोई भी निराश होकर नहीं जाता है।