दिल्ली क्राइम प्रेस ने बढ़ाया यातायात पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों का मान: यातायात पुलिस के जांबाजों को किया सम्मानित
दिल्ली यातायात पुलिस के प्रशासनिक अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा को दिल्ली क्राइम प्रेस ने किया सलाम, दिल्ली क्राइम प्रेस की टीम ने मुख्य रूप से शिरकत की और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जांबाज पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया।
दिल्ली क्राइम प्रेस के टीम लीडर ने कहा, "दिल्ली जैसे महानगर में यातायात व्यवस्था को संभालना बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है। चिलचिलाती धूप, कड़ाके की ठंड और भारी बारिश के बीच भी हमारे यातायात पुलिस के प्रशासनिक अधिकारी और जवान पूरी निष्ठा से अपनी ड्यूटी पर डटे रहते हैं। समाज की सुरक्षा और सुगमता में उनके इस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। दिल्ली क्राइम प्रेस ऐसे कर्मवीरों को सलाम करता है। जिसमें मुख्य रूप से शाहिद हसन , फौलाद कुरैशी, रवि शंकर, संजय कुमार मीडिया कर्मी उपस्थित रहे
सम्मान पाकर दिल्ली यातायात पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने दिल्ली क्राइम प्रेस की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के सम्मान और प्रोत्साहन से पूरी टीम का मनोबल बढ़ता है और जनता की सेवा करने का जज्बा और मजबूत होता है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन कर एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाएं।
रिपोर्टर सत्येंद्र सैनी