INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

जिला जज ने आगामी लोक अदालत के मद्देनजर प्रचार वाहन का हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारंभ

जिला जज ने आगामी लोक अदालत के मद्देनजर प्रचार वाहन का हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14.03. 2026 दिन द्वितीय शनिवार के आयोजन सम्बन्ध में जनपद न्यायालय मुजफ्फरनगर में रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर बिरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा अपने सम्बोधन में राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए यह कहा गया कि लोक अदालत में होने वाले फैसले में हार जीत का कोई प्रश्न नहीं रह जाता है, क्योंकि जब वादकारी आपसी समझौते के आधार पर वाद का निस्तारण करते हैं तो उनके मध्य आपसी सौहार्द बना रहता है एवं उनके अमूल्य समय की बचत भी होती है। उनके द्वारा यह भी कहा गया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य वादकारियों को सरल, सुलभ एवं त्वरित न्याय प्रदान करना है। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनाक 14.03.2026 दिन द्वितीय शनिवार, को दीवानी न्यायालय परिसर मुजफ्फरनगर, वाहृय न्यायालय बुढाना, ग्राम न्यायालय जानसठ, ग्राम न्यायालय खतौली तथा कलक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में किया जायेगा। जिसमें आपराधिक, 138 एन० आई० एक्ट, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिका, टेलीफोन, बिजली एवम् पानी के बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व वाद. तथा सिविल वादों का निस्तारण किया जायेगा। इस अवसर पर अपर जिला जज सीताराम, कनिष्क कुमार सिंह, काशिफ शेख, श्रीमति रेखा सिंह, श्रीमती दिव्या भार्गव, श्रीमती मंजुला भलोटिया, कमलापत्ति प्रजापति, रवि कुमार दिवाकर, नोडल आफिसर, राष्ट्रीय लोक अदालत राष्ट्रीय लोक अदालत, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ० देवेन्द्र सिंह फौजदार, डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर सोनम गुप्ता अपर सिविल जज सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संवाददाता: निखिल सैनी, मुजफ्फरनगर