INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

जिलाधिकारी ने बाल विवाह मुक्ति रथ को कलेक्ट्रेट के प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रथ को किया रवाना।

जिलाधिकारी ने बाल विवाह मुक्ति रथ को कलेक्ट्रेट के प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रथ को किया रवाना

मुजफ्फरनग जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने आज बाल विवाह अभियान के अंतर्गत बाल विवाह मुक्ति रथ को कलेक्ट्रेट के प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रथ को किया रवाना। बाल विवाह मुक्ति रथ आज 28 जनवरी से लेकर 8 मार्च 2026 तक बाल विवाह मुक्ति रथ द्वारा जनपद स्तर पर तहसीलो स्तर पर, विकासखंडों में आने वाले ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्र में  बाल विवाह जैसी कुप्रथा के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने, बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने तथा समाज को इस गंभीर सामाजिक समस्या के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से निकाला जा रहा है। जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा बाल विवाह अभियान कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण समाज विकास केंद्र संस्था द्वारा Just Rights for Children  के सहयोग से किया जाएगा।
संस्था की ओर से परियोजना प्रबंधक गजेंद्र सिंह ने बताया कि यह रथ जनपद के विभिन्न गांवों व शहरी क्षेत्रों में जाकर लोगों को बाल विवाह रोकथाम, कानूनी प्रावधानों तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के विषय में जागरूक करेगा। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी विभागों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से सहयोग की अपील की इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: निखिल सैनी, मुजफ्फरनगर