भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह ने अभिनेता धर्मेंद्र जी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
रवीकरन सिंह / अलीगढ़ गोंडा रोड पींजरी पैंठ स्थित अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने फिल्मी दुनिया के सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र देओल जी के छायाचित्र पर पुष्प माला अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि मौजूद सभी ने किया नमन वहीं भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने बताया धर्मेंद्र देओल बॉलीवुड के ही मैन गरम-धरम और सदाबहार अभिनेता थे जिन्होंने अपनी सादगी व अभिनय से करोड़ों दिलों पर राज किया एक सफल अभिनेता होने के साथ-साथ सांसद भी रहे उन्होंने सिनेमा और समाज दोनों में योगदान दिया उनके निधन से एक स्वर्णिम युग का अंत हो गया हम सभी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ नेता प्रोफेसर रामवीर सिंह डॉक्टर राजेंद्र शर्मा रविंद्र सिंह चौबे प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन सीमा शर्मा प्रदेश प्रवक्ता अमर नोहर जिला अध्यक्ष जीत चौधरी प्रदेश सचिव करन चौधरी युवा जिला अध्यक्ष पिंटू चौधरी राजेंद्र सिंह मुकेश सोलंकी सुनील चौधरी अजय चौधरी ऋषि चौधरी भोला चौधरी जोगिंदर सिंह रवि बघेल सहित काफी लोग मौजूद थे