आगरा में होगा 22 मार्च से 24 मार्च तक बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन।
सहारनपुर। प्रदेश स्तरीय जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 24 मार्च तक आगरा में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मंडल के खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। ट्रायल के बाद खिलाड़ियों को चयनित किया गया। चयनित खिलाड़ी अब प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल का प्रतियोगवित करेगे। महानगर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में मंगलवार को मंडल स्तरीय टीम का चयन किया गया। चयनित टीम में गौरव धीमान, अनिरुद्ध सिंह, वंश सिंह बत्रा, गर्व व अन्य प्रतिभागी भाग लेंगे।
रिपोर्टर: निखिल सैनी