INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

दिल्ली क्राइम के सदस्य की बेटी ने टाॅप किया

दिल्ली क्राइम के सदस्य की बेटी ने टाॅप किया
धर्म कालोनी, गुरूग्राम में रहने वाले दिल्ली क्राइम प्रैस के पत्रकार व सक्रिय कार्यकर्ता पप्पू कुमार व नेहा देवी की बेटी सुहानी कुमारी ने जीएवी इंटरनेशनल स्कूल, सी ब्लाक पालम विहार में कक्षा 4 में, 95% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
29 मार्च 2026 को जीएवी विद्यालय के वार्षिक समारोह के समापन पर विद्यालय के चेयरमैन प्रदीप कौशिक और विद्यालय की प्रबंध निदेशिका कु. मनीषा कौशिक द्वारा चयनित विद्यार्थियों को सम्मान पत्र देने के साथ ही सभी विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा देने हेतु उन्होंने सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं का धन्यवाद किया। कक्षा 4 की सुहानी कुमारी को सम्मान पत्र व ट्राफी तथा उसकी कक्षा अध्यापिका प्रियंका शर्मा को भी सम्मानित किया गया। सुहानी कुमारी पढ़ाई के साथ-साथ गायन विद्या में भी निपुण है। वार्षिक समारोह के सुअवसर पर उसे श्रेष्ठ गायन पर भी पुरस्कृत किया गया।

दिनेश शर्मा/गुरूग्राम/दिल्ली क्राइम प्रैस