INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

"मंदिर के रास्ते पर खत्म हुआ विवाद, ग्रामीणों ने दिखाई एकता की मिसाल"

"मंदिर के रास्ते पर खत्म हुआ विवाद, ग्रामीणों ने दिखाई एकता की मिसाल"

थाना नांगल क्षेत्र के ग्राम सबलपुर बीतरा में स्थित मंदिर तक आने-जाने के रास्ते को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना था कि विशेष रूप से महिलाओं और श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर दिल्ली क्राइम प्रेस के रिपोर्टर लव कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर पूरे मामले को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद ग्राम प्रधान, सम्मानित ग्रामीणों एवं संबंधित पक्षों के बीच वार्ता का दौर शुरू हुआ। आपसी समझ और सहमति के प्रयासों के बाद विवाद का समाधान निकाल लिया गया। ग्रामीणों ने सकारात्मक पहल करते हुए मंदिर जाने वाले रास्ते को साफ कर श्रद्धालुओं के लिए सुगम बना दिया। इस कदम की गांव में सराहना की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि आपसी भाईचारे और संवाद से बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान निकाला जा सकता है। विवाद समाप्त होने के बाद गांव में शांति और सौहार्द का माहौल है तथा श्रद्धालु अब बिना किसी परेशानी के मंदिर पहुंच सकेंगे।

रिपोर्ट: लव कुमार, दिल्ली क्राइम प्रेस